बोर्ड के पास नहीं है 100 एमवीए का ट्रांसफार्मर, लगेगा रूटीन कट
उद्योगों में लग रहे कट से बीबीएनआईए ने जताई चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। नालागढ़ के ऊपरला नगर में 100 एमवीए का ट्रांसफार्मर जलने से बद्दी क्षेत्र में बिजली की किल्लत बढ गई है। इससे करीब छह से दस मेगावाट अतिरिक्त बिजली लग रही है। जिसके चलते कट लगाए जा रहे है। फरवरी माह में ऊपरला नंगल में 100 एमवीए का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके स्थान पर बिजली बोर्ड से नया ट्रांसफार्मर मंगाया, लेकिन बोर्ड के पास 100 एमवीए का ट्रांसफार्मर नहीं था। अब उसके स्थान पर बोर्ड ने 31.5 एमवीए का ट्रांसफार्मर दिया। पहले अकांवाली को आधी सप्लाई बद्दी व आधी सप्लाई ऊपरला नंगल से मिलती थी लेकिन अब पूरी सप्लाई बद्दी से कर दी गई। बोर्ड ने इसके लिए लिखित में पत्र बीबीएनआईए को भेज दिया है। अब अब लघु उद्योग की स्वीकृत लेना बाकी है।
बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि बीबीएन 100 एमवीए ट्रांसफार्मर बद्दी के उद्योग को आपूर्ति करने वाले अकांवाली सब स्टेशन को भी बिजली की आपूर्ति कर रहा था। गर्मी का मौसम आते ही बिजली की मांग बढ़ गई है, जिसके कारण 30 एमवीए ट्रांसफार्मर अतिरिक्त लोड लेने में सक्षम नहीं है।
इनसेट
जल्द लगेगा ट्रासंफार्मर
बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता राबिन बैंसल ने बताया कि 100 एमवीए का ट्रांसफार्मर जलने के बाद उसके स्थान पर 31.5 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। पहले अकांवाली को आधी सप्लाई नगंल व आधी बद्दी से जाती थी, लेकिन नंगल में 100 एमवीए का ट्रांसफार्मर जलने से अब सारी सप्लाई बद्दी से कर दी है। जिससे बद्दी में ओवर लोडिंग हो गई है। बोर्ड के पास 100 एमवीए का ट्रांसफार्मर नहीं है। बाहर से खरीदने का तैयारी बोर्ड कर रहा है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही यहां पर बाहर खरीद कर नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। तब तक रूटीन में कट लगाए जाएंगे।