सोलन में स्वीप टीम वोट डालने के लिए निमंत्रण पत्र देते हुए। संवाद
सलोगड़ा स्कूल में स्वीप के तहत कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोगड़ा में स्वीप के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में स्वीप टीम ने सलोगड़ा में घर-घर में निमंत्रण अभियान के तहत ‘निऊंदा’ देकर मतदान के लिए आमंत्रित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उप निदेशक (उच्चतर शिक्षा) डॉ. जगदीश चंद नेगी ने सभी से शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया। स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. बीएन कमल ने कहा कि एक-एक वोट के महत्वपूर्ण है, इसलिए सारे लाेग वोट करें।
इस अवसर पर स्वीप नोडल अधिकारी राजेश ठाकुर व हेमेंद्र शर्मा ने मतदान केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं जैसे व्हील चेयर, कतार रहित मतदान और रैंप के बारे में जानकारी दी। स्कूल प्रधानाचार्य मधु जनार्था ने निर्वाचन विभाग की तरफ से आई टीम का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने मतदान जागरुकता पर लघु नाटिका का मंचन और समूह गान भी प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सदस्य, अध्यापक, अभिभावक संघ के लगभग 100 सदस्य, स्थानीय पंचायत के पदाधिकारी और 300 विद्यार्थी मौजूद रहे।
सोलन में स्वीप टीम वोट डालने के लिए निमंत्रण पत्र देते हुए। संवाद