रामलोक मंदिर में 12 दिवसीय विजयी यज्ञ पूर्ण
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
कंडाघाट के साधुपुल स्थित रामलोक मंदिर में 23 मई से शुरू हुए 12 दिवसीय विजयी यज्ञ में सोमवर सुबह 10:00 बजे पूर्ण आहुति के साथ पूर्ण हो गया। मंदिर के संस्थापक स्वामी अमरदेव ने बताया कि रामलोक परिसर स्थित नागलोक में शेषनाग माता के समक्ष सुबह और शाम यज्ञ किया जा रहा था, जिसमें आज भारत की दो वरिष्ठ पार्टियां इंडिया गठबंधन और एनडीए की ओर से पूर्ण आहुति डाली गई। उन्होंने कहा कि यह यज्ञ भारतवर्ष में सुशासन स्थापित करने और समस्त भारतवासियों की मनोकामना पूर्ण करने के उद्देश्य से किया गया। इस यज्ञ का भाग पृथ्वी के समस्त नाग और 33 करोड़ देवी देवताओं को मिलता है।