फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ रुपये का था चुनावी वादा, फिर थमा दिए दो-दो हजार तक पानी के बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अजय कुमार
विज्ञापन

सोलन। शहर वासियों को सौ रुपये पानी का बिल देने में नगर निगम की हवा निकल चुकी है। यभी वादों और घोषणाओं के बावजूद लोगों को दिसंबर और जनवरी माह के पूरे बिल थमा दिए गए हैं। सरकार से अनुमति नहीं मिलने के बाद नगर निगम सौ रुपये पानी बिल को लेकर बेबस हो चुका है।
नगर निगम ने नवंबर में आयोजित तीसरे जनरल हाउस मेें दिसंबर और जनवरी का बिल सौ रुपये देने का एलान किया। सोमवार को निगम के वार्ड-नौ और 13 में पानी के बिल काटे गए। फरवरी से लोगों के घरों में पानी के पूरे बिल पहुंचने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

लोगों ने नगर निगम के खिलाफ रोष प्रकट किया है। नगर निगम मेयर पूनम ग्रोवर ने कहा कि नगर निगम के तीसरे हाउस में पानी सौ रुपये करने की पुष्टि की गई थी। अभी लोगों को पूरे बिल दिए गए हैं। सरकार ने निगम के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है जिसके चलते बिलों में कटौती नहीं हो पा रही है।
उधर, नगर निगम आयुक्त संजीव कुमार ने कहा कि पानी सौ रुपए करने पर सरकार से कोई अनुमति नहीं आई है। सरकार को एक बार फिर प्रस्ताव भेज दिया गया है। अभी लोगों को पानी के पूरे बिल ही आएंगे।
नगर निगम ने फिर बोला झूठ
सोलन वार्ड-9 के निवासी हरिचंद ने कहा कि निगम ने दिसंबर और जनवरी का पानी बिल सौ रुपये देने की बात कही थी। निगम कर्मियों ने पानी के पूरे बिल थमा दिए हैं। निगम को अपने वायदे से पलटना नहीं चाहिए। उन्हें इस बार 1646 रुपये बिल आया है।
लोगों से किए वादे का करें पूरा
वार्ड-8 के निवासी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि निगम से पानी के पूरे बिल दिए जा रहे हैं। इससे लोगों में निगम के खिलाफ रोष प्रकट है। चुनाव हुए करीब एक साल पूरा होने वाला है लेकिन इस बीच निगम ने अपना वादा पूरा नहीं किया है। उन्हें इस बार 1458 का बिल आया है।
विज्ञापन

अपने वादे से पलट गया नगर निगम
वार्ड-13 के निवासी नरेश कुमार ने कहा कि निगम से फरवरी में पानी के पूरे बिल दिए हैं। सोमवार को मिले पानी के बिल से हैरान हैं। लोगों से चुनावी दौर में किए वादे को पूरा करना चाहिए। नगर निगम फिर अपने वादे से पलट गया है। नरेश कुमार को 639 रुपये का बिल आया है। वार्ड-13 के निवासी शंकर ने कहा कि उनका 168 रुपये बिल आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें