एचआरटीसी की प्रशिक्षण बस हादसे का शिकार।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
सोलन जिले के रामशहर से नालागढ़ जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस मंगलवार को टलौटी के पास सड़क किनारे एक तरफ झुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार बस मलग से आगे टलौटी के समीप सड़क किनारे गड्ढे में फंसने से एक तरफ झुक गई। बस में रामशहर और नालागढ़ कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी सवार थे।
घटना से कुछ देर के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और बाद में बस को भी निकाला गया।
गनीमत रही कि किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। उधर, नालागढ़ आरएम अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि बस का टायर गड्ढे में फंसने के कारण वह एक तरफ झुक गई थी। उन्होंने कहा कि यह बस प्रशिक्षण के लिए भेजी गई थी और इसमें प्रशिक्षु ही सवार थे।