फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सोलन में तेज रफ्तार गाड़ी ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा; देखें वीडियो

Fri, 20 Nov 2026 11:24 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

सोलन के अस्पताल रोड पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बुजुर्ग घायल हो गए। टक्कर के बाद बुजुर्ग सड़क पर कई फीट तक घिसटते चले गए। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वाहन चालक घायल को अस्पताल पहुंचा, जहां उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन
तेज रफ्तार गाड़ी ने बुजुर्ग को रौंदा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के अस्पताल रोड पर एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग कई फीट तक घिसटते चले गए। हादसे की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हादसे के बाद वाहन चालक ने घायल बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बुजुर्ग का उपचार चल रहा है। गनीमत रही कि उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई हैं।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद होने के बाद हादसे को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। सोलन शहर में लगातार हो रहे सड़क हादसे लोगों के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से शहर की सड़कों पर गति नियंत्रित रखने और सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें