फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पानी और कूड़े की समस्या को लेकर नागरिक सभा ने किया धरना प्रदर्शन

Fri, 20 Nov 2026 02:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम प्रशासन के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम कार्यालय परिसर में वीरवार को नागरिक सभा ने पानी और कूड़े की समस्या को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सभा के सदस्यों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। प्रदर्शन के बाद संयुक्त आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा गया।
नागरिक सभा के सह संयोजक संजय ने कहा कि शहर में पेयजल की अनियमित आपूर्ति और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी शहर में पेयजल किल्लत को लेकर महापौर को ज्ञापन सौंपा गया था। उस समय महापौर ने 15 दिन के भीतर पानी की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन 20 दिन बीतने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। शहर में अभी भी छह से आठ दिन के अंतराल पर पानी की सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर में बड़ी संख्या में लोग बाहर से आकर काम करते हैं। वहीं, कई बच्चे पढ़ाई के लिए भी यहां रहते हैं। ऐसे में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सभा के सह संयोजक ने शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों को भी जल्द हटाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में नागरिक सभा के काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें