फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन अस्पताल में नहीं लगी फेको मशीन, मरीज को काटने पड़ रहे परवाणू-नालागढ़ के चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
अब अर्की अस्पताल के लिए भी जल्द प्रस्ताव भेजने की तैयारी
विज्ञापन

फेको मशीन से बिना टांके के मोतियाबिंद ऑपरेशन की मिलती है सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय के क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में तो स्वास्थ्य विभाग पिछले कई वर्षों से आधुनिक फेको मशीन स्थापित नहीं कर पाया है। वहीं अब अर्की सिविल अस्पताल के लिए भी प्रस्ताव भेजने की तैयारी में है। मरीज पिछले कई वर्षों से इस मशीन के स्थापित होने की राह देख रहे हैं, लेकिन उन्हें आज तक इसकी सुविधा नहीं मिली है। आंखों से संबंधित ऑपरेशन करवाने के लिए परवाणू या फिर नालागढ़ के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। जानकारी के अनुसार फेको मशीन एक आधुनिक और उच्च चिकित्सा उपकरण है। इससे मोतियाबिंद का ऑपरेशन बिना टांकों के ही हो जाते हैं। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के लिए पहले ही विभाग की ओर से इस मशीन की मांग सरकार को भेजी है। तीन महीने पहले इसके लिए अस्पताल के लिए टेंडर लगाए गए थे, लेकिन कई बार टेंडर रद्द होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने टेंडर का पैसा वापस कर सरकार को ही मशीन देने की मांग की है। अब क्षेत्रीय अस्पताल को भी सरकार की मंजूरी का ही इंतजार है। मौजूदा समय में ज्यादात्तर लोग बिना टांकों के ही आंखों का ऑपरेशन करवाना चाहते हैं। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के साथ अर्की अस्पताल में भी फेको मशीन स्थापित करने की योजना है। सोलन के लिए विभाग ने पहले ही प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा है। वहीं अर्की अस्पताल में भी इस मशीन को स्थापित करने के लिए सरकार को जल्द प्रस्ताव भेजेंगे। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतरीन सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें