फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: वॉलीबाल स्टेट चैंपियनशिप के लिए जिला सोलन की टीम कांगड़ा रवाना

विज्ञापन
बद्दी से स्टेट चैंपियन​शिप वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली लड़कों की टीम। स्रोत: संघ
विज्ञापन
23 से 26 फरवरी तक आयोजित होनी है प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

20 लड़के और 16 लड़कियों को बद्दी में दिया है विशेष प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी।

बद्दी (सोलन)। कांगड़ा के शाहपुर में 23 से 26 तक यूथ स्टेट चैंपियनशिप वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लड़के और लड़कियों की टीम रविवार को रवाना हुई। प्रतियोगिता प्रदेश स्टेट वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर से करवाई जा रही है। प्रतियोगिता से पहले ट्रायल भी लिए गए थे। ट्रायल में 20 लड़के व 16 लड़कियों का चयन हुआ था। इसके बाद खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी दिया गया, जबकि लड़कियों के वर्ग में पंकज ठाकुर व आयुष ठाकुर की देखरेख में कोचिंग कैंप हुआ।जिलाध्यक्ष वॉलीबाल संघ सोलन संजीव ठाकुर और सचिव कमल चंद ने बताया कि लड़कों की टीम के साथ विशाल चौधरी व अमन कुमार को, वहीं लड़कियों की टीम को पंकज ठाकुर व आयुष ठाकुर की देखरेख में स्टेट चैंपियनशिप के लिए रवाना किया। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों टीमें अपनी बेहतरीन खेल क्षमता दिखाते हुए जिला सोलन का नाम रोशन करेंगी। स्टेट चैंपियनशिप युवा खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण मंच है, जहां उन्हें राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर अनुभव व खेल कौशल बढ़ाने का अवसर मिलेगा। इस स्टेट चैंपियनशिप से ही राष्ट्रीय स्तर के लिए टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें