फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्वयंसेवकों ने पर्यावरण को साफ रखने का लिया संकल्प

विज्ञापन
धर्मपुर कॉेलेज में एनएसएस ​शिविर के दौरान आसपास क्षेत्रों से एकत्र किया प्ला​स्टिक। संवाद
विज्ञापन
धर्मपुर कॉलेज में एनएसएस शिविर के तीसरे दिन चला सफाई अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में एनएसएस के स्वयंसेवकों की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने पर्यावरण को साफ रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर पर्यावरण विषय पर संसाधन व्यक्ति के रूप में अभिषेक तनेजा ने स्वयंसेवियों के साथ रोचक जानकारियां साझा की। ‎इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखना था। स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर के अंदर और आसपास के क्षेत्र से कचरा एकत्र किया और उसे उचित स्थान पर निस्तारण के लिए रखा। इस अभियान में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जगदेव चंद शर्मा और प्रो. पल्लवी चौहान ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। शिविर के ‎तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग से आए डॉ. रवि चंद शर्मा (मनोचिकित्सक) ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें