फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन डिपो की बसों में जल्द मिलेगी ई-टिकट की सुविधा

Mon, 01 Apr 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
-खास खबर
विज्ञापन

पहले चरण में डिपो को मिलेगी 40 आधुनिक टिकट मशीनें
दिल्ली, अमृतसर, लुधियाना अन्य लांग रूट पर होगी व्यवस्था
गुगल-पे, समेत अन्य ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे भुगतान
आदित्य सोफत
सोलन। पथ परिवहन निगम सोलन डिपो की बसों में यात्रियों को ई-टिकटिंग की सुविधा मिलेगी। इससे यात्रियों को काफी फायदा पहुंचेगा। अभी तक जिले में इस प्रकार की सुविधा नहीं मिलती थी। लेकिन जल्द ही निगम की ओर से सोलन डिपो में भी इसकी व्यवस्था की जा रही है। पहले चरण में डिपो को 40 आधुनिक टिकट मशीनें मिलेंगी और पहले इसे लांग रूट की बसों से शुरू किया जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे लोकल बसों में भी शुरू किया जाएगा।
आधुनिक मशीन के माध्यम से लोगों को ई-भुगतान की सुविधा प्रदान होगी। साथ ही यात्री अब कैश लेस और क्यूआर कोड स्कैन कर गुगल-पे, समेत अन्य ऑनलाइन माध्यमों से भुगतान कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि सोलन डिपो ई-टिकटिंग शुरू करने वाला दूसरा जिला बन जाएगा। हालांकि इससे पहले अन्य जिला में इसका ट्रायल हो चुका है। वहीं शिमला डिपो में ई-टिकटिंग की सुविधा भी प्रदान कर दी गई है। सोलन डिपो की ओर से ई-टिगटिंग की सुविधा दिल्ली, अमृतसर, लुधियाना, चंडीगढ़ समेत अन्य लांग रूट की बसों में दी जाएगी। इससे खुले पैसे का झंझट भी खत्म हो जाएगा और यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। इन दिनों निगम की ओर से इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

आमतौर पर बसों में खुले रुपयों को लेकर कंडक्टर और यात्रियों के बीच बहस के मामले देखने को मिलते हैं। अधिकतर लांग रूट की बसों में इस प्रकार के मामले आते हैं। इससे परिवहन निगम की बसों के संचालन पर भी प्रभाव पड़ता है। ले
विज्ञापन

इनसेट
सोलन डिपो की बसों में जल्द ही लोगों को ई-टिकटिंग की सुविधा दी जाएगी। पहले चरण में करीब 40 मशीनें आएंगी। इसकी सुविधा लांग रूट पर चलने वाली बसों में दी जाएगी। इस मशीन के काफी फायदें हैं और यात्रियों को कैशलेस और ई-भुगतान के बाद टिकट भी आसानी से मिल जाएगी।
-सुरेंद्र राजपूत
क्षेत्रीय प्रबंधक, पथ परिवहन सोलन डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें