फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री निशा शर्मा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाण ू(सोलन)। जिला भाजपा सोलन ने कसौली मंडल से परवाणू निवासी भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री निशा शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। भाजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य ने इस बारे में पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि निशा शर्मा के बीते बहुत समय से पार्टी विरोधी कार्यों में संलिप्त होने से पार्टी को बहुत नुकसान हो रहा था। कहा कि वर्तमान में नप के चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार बनकर अनुशासन की सभी सीमाएं लांघने के कारण महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शकुंतला शर्मा की अनुशंसा पर तत्काल प्रभाव से निशा शर्मा को पदमुक्त किया जाता है।
विज्ञापन

पार्टी ने उन्हें सदस्यता से छह वर्षों के लिए निलंबित किया है। भाजपा परवाणू प्रभारी केवल कृष्ण और अवतार जामवाल ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि भाजपा एक अनुशासित कार्यकर्ताओं का संगठन हैं। पार्टी में अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर सहन नहीं की जाएगी।
उधर, पूर्व पार्षद निशा शर्मा ने कहा कि नगर परिषद के वार्ड-9 से आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। एक स्थानीय भाजपा नेत्री ने मुुझे व्यक्तिगत रंजिश के चलते पार्टी से बाहर निकलवाया है। इसका परिणाम चुनाव में भाजपा के इन कार्यकर्ताओं को भुगतना पड़ेगा। स्वयंभू नेताओं की वजह से उन्हें बागी बनने पर मजबूर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें