फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चक्कीमोड़ में मिट्टी सैंपल जांच कार्य पूरा, अब रिपोर्ट का इंतजार

Thu, 13 Jun 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी कंपनी की ओर से किया गया टेस्टिंग कार्य
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा स्टाटा का पता
ड्राइंग और डिजाइन के अनुसार होगा सड़क का निर्माण
एस ठाकुर
धर्मपुर(सोलन)। परवाणू-सोलन फोरलेन पर चक्कीमोड़ में सड़क निर्माण के लिए मिट्टी सैंपल जांच का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब जांचे गए सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। चक्कीमोड़ में सड़क निर्माण के लिए निजी कंपनी की ओर से यह कार्य किया गया है। कंपनी की ओर से यहां से सैंपल लेकर लैब में भेजे गए हैं। रिपोर्ट के बाद स्टाटा की भी पूर्ण जानकारी मिल जाएगी। ड्राइंग और डिजाइन के मुताबिक ही सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा। मौके से मिट्टी के लगभग सात सैंपल अलग-अलग स्थानों से लिए हैं। चक्कीमोड़ में कई स्थानों से सैंपल लेने से मिट्टी की गुणवता का पता चल जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा चक्कीमोड़ से लगभग एक किलोमीटर क्षतिग्रस्त सड़क के भाग को पुन: निर्माण के लिए भी मिट्टी के सैंपल लिए गए हैं। मिट्टी के सैंपल रिपोर्ट के अनुसार ही ड्राइंग व डिजाइन का कार्य किया जाएगा। परवाणू से सोलन फोरलेन पर चक्कीमोड़ मे लगभग 200 मीटर के क्षतिग्रस्त भाग को ठीक करने के काम एनएचएआई की ओर से दो भागों में चलाया जा रहा है। वर्तमान में पहाड़ी पर 500 मीटर कंक्रीट के स्टेप वाले डंगा लगाया जा रहा है। वहीं अब आगामी दिनों में फिर से बरसात का मौसम आने वाला है। इससे फिर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि चक्कीमोड़ से सात सैंपल लिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट के आधार पर ही यहां पर ड्राइंग तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें