फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सॉफ्टवेयर देगा होम क्वारंटीन किए लोगों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। बाहरी राज्यों से आने वालों की जानकारी अब मोबाइल पर मिलेगी। इसके लिए प्रशासन ने सॉफ्टवेयर तैयार किया है जिससे क्वारंटीन किए लोगों पर नजर रखी जा सकेगी।वीरवार को एक प्रशिक्षण कार्यक्रम उपायुुक्त केसी चमन की अध्यक्षता में किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सॉफ्टवेयर की मदद से होम क्वारंटीन लोगों पर आसानी से निगरानी रखी जा सकेगी। इस सॉफ्टवेयर से सोलन में बाहरी राज्यों से आने वाले होम क्वारंटीन व्यक्तियों की जानकारी प्रशासन, पुलिस और संबंधित थाने में पहुंच जाएगी। यह जानकारी एक ऐप से पहुंचेगी। इस ऐप को सभी अधिकारियों और होम क्वारंटीन व्यक्तियों को मोबाइल पर डाउनलोड करना होगा। उन्होंने कहा कि इस ऐप को गूगल क्रोम से डाउनलोड किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि ऐप से क्वारंटीन व्यक्तियों की सूचना जीपीएस लोकेशन से सॉफ्टवेयर तक पहुंच जाएगी। वास्तविक डाटा पुलिस व प्रशासन के पास हर समय उपलब्ध रहेगा। केसी चमन ने कहा कि इस ऐप का लाभ यह होगा कि होम क्वारंटीन तोड़ने या क्वारंटीन क्षेत्र से बाहर जाने वाले व्यक्ति की सूचना पुलिस थाने व प्रशासन को जिओ फेंस तकनीक से मिल जाएगी। ऐसे व्यक्तियों को चिह्नित कर संस्थागत क्वारंटीन करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन

इस बैठक में पुलिस अधीक्षक सोलन अभिषेक यादव, अतिरिक्त उपायुक्त विवेक चंदेल, भारतीय प्रशासनिक सेवा की परिवीक्षाधीन अधिकारी डॉ. निधि पटेल एवं रितिका, उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट डॉ. संजीव धीमान, उपमंडलाधिकारी अर्की विकास शुक्ला उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें