फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चक्कीमोड में निर्माण को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने खड़े किए सवाल

Thu, 23 Nov 2023 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
कालका-​शिमला हाईवे पर चक्कीमोड़ का फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
वाहन चालकों को आ रही दिक्कत, अभी भी मलबा आने का खतरा
विज्ञापन

लोग बोले- जल्द शुरू हो सड़क को दोबारा ठीक करने का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर परवाणू से सोलन फोरलेन में चक्कीमोड़ में सड़क का निर्माण कार्य शुरू न होने पर लोगों ने सोशल मीडिया में सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। वहीं पुन: निर्माण कार्य शुरू न होने पर लोगों ने फोरलेन कंपनी और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया कमेंट में लिखा कि अब मात्र सात माह के बाद वर्ष 2024 में फिर से बरसात शुरू हो जाएगी। लेकिन एनएचएआई की ओर से चक्कीमोड़ में क्षतिग्रस्त भाग पर अभी तक कोई भी कार्य नहीं किया। वहीं अभी भी मौके पर पहाड़ से भूस्खलन होने का खतरा बना हुआ है। इससे चालकों को डर के साये में ही वाहन चलाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जुलाई और अगस्त में हुई बारिश के बाद परवाणू से सोलन तक कई जगहों पर भूस्खलन और सड़क के क्षतिग्रस्त हुई थी। वहीं चक्कीमोड़ में सड़क पूरी तरह से ढह गई थी। इस कारण सड़क करीब एक सप्ताह तक बंद रही थी। वहीं सोलन से कालका, चंडीगढ, दिल्ली जाने के लिए यातायात को वैकल्पिक सड़कों पर डायवर्ट किया गया था। वहीं स्थानीय लोगों को चक्कीमोड़ से इधर-उधर जाने के लिए भी रेलवे टनल का सहारा लेना पड़ रहा था। अब फिर लोगों ने सड़क निर्माण कार्य को करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें