फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हरदीप बावा के खिलाफ सोशल मीडिया पर किया दुष्प्रचार

Mon, 24 Jun 2024 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
विज्ञापन

फर्जी आईडी बनाकर बावा की छवि को किया गया खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ विस उप चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार हरदीप बावा के खिलाफ सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी श्याम लाल को इसकी जांच का जिम्मा सौंपा गया है।
हरदीप बावा के कार्यकर्ता अब्दुल ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि दिग्विजय सिंह, सूचित नेगी, जुस्सी गुज्जर समेत चार लोगों ने फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक व सोशल मीडिया पर हरदीप के खिलाफ दुष्प्रचार किया। जिससे हरदीप बावा की छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी हरदीप बावा ने भी फोन पर शिकायत भेजी है। जिसमें उन्होंने इस प्रकार के दुष्प्रचार की बात कही। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त चारों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी श्याम लाल को इसकी जांच का जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस इस मामले में भी दोषियों की खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें