फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चमाकड़ी स्कूल में एसएमसी का गठन, आरती बनीं अध्यक्ष

विज्ञापन
एसएमसी गठन के दौरान उपस्थित शिक्षक एवं नव चयनित कार्यकारिणी सदस्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला चमाकड़ी में शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पाठशाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। दो वर्षीय कार्यकाल के लिए हुई इस प्रक्रिया में सर्वसम्मति से आरती को अध्यक्ष और दीक्षा शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। समिति में विनीता, तारा, अंजू, कल्पना, अनीता, सपना कुमारी, बिंदिया, प्रिया एवं हेमंत शर्मा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत चमाकड़ी के प्रधान नरेंद्र हांडा और राजकीय माध्यमिक पाठशाला चमाकड़ी के मुख्य अध्यापक हेमंत कपिला विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों ने नवगठित एसएमसी कार्यकारिणी को बधाई देते हुए विद्यालय के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें