सोलन के होमोपैथिक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की ओर से वीरवार को 271वें विश्व होमोपैथिक सप्ताह के
सोलन होम्योपैथी कॉलेज ने निकाली रैली, 10 अप्रैल तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। सोलन होम्योपैथी कॉलेज एवं अस्पताल की ओर से 271वें विश्व होम्योपैथी सप्ताह के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कुमारहट्टी तक एक जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान छात्रों ने छोटी गोली बड़ा असर और होम्योपैथी अपनाओ जैसे नारों के साथ स्थानीय लोगों को इस चिकित्सा पद्धति के महत्व के प्रति जागरूक किया। कॉलेज के एचआर विशाल कुमार ने बताया कि पूरे देश में 271वां विश्व होम्योपैथी सप्ताह उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में कॉलेज प्रशासन की ओर से सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। दो अप्रैल को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और कॉलेज से कुमारहट्टी तक जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। 6 अप्रैल को कॉलेज परिसर में देशभक्ति गायन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 7 अप्रैल को सोलन में एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा, जहां आम जनता परामर्श ले सकेगी। 10 अप्रैल विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को होम्योपैथी के फायदों से अवगत कराना और स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।