फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कांग्रेस घास के कारण बढ़ने लगी त्वचा एलर्जी, अस्पताल पहुंचे मरीज

Thu, 03 Sep 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजाना क्षेत्रीय अस्पताल में 30 से 35 मरीजों में दिख रहे लक्षण
विज्ञापन

मरीजों में कान के पीछे व शरीर के कई हिस्सों में हो रही एलर्जी
डॉक्टरों का तर्क, फूल वाली अन्य घास भी है एलर्जी की वजह
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बारिश के बाद अब जिले में उग रही फूलों वाली घास लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। इनमें कांग्रेस घास भी शामिल है, जिसके कारण अब लोगों की त्वचा में एलर्जी की समस्या बढ़ती जा रही है। वहीं इस एलर्जी के उपचार के लिए अब मरीजों ने अस्पताल में पहुंचना शुरू कर दिया है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की चर्म (त्वचा) रोग ओपीडी में रोजाना 80 से 90 लोग उपचार करवाने के लिए आते हैं। इनमें से 30 से 35 मरीज केवल इन घास के कारण होने वाली परेशानी को लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।
इन मरीजों में कान के पिछले हिस्से, बाजू के नीचे व अन्य हिस्सों में इस एलर्जी के लक्षण अधिक दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा धूप के साथ सीधे संपर्क में आने वाले हिस्सों में भी इस एलर्जी का असर अधिक दिखाई दे रहा है। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि इसमें कांग्रेस घास के अलावा अन्य फूल वाले घास भी शामिल हैं। वहीं मरीजों में तेज खुजली होने के साथ धूप में जाने पर जलन की समस्याएं दिखाई दे रही है। वहीं डॉक्टरों की ओर से मरीजों को दवाएं और लोशन लिखे जा रहे हैं। जिन्हें शरीर में लगाने के बाद मरीजों को राहत मिल रही है। इनके कारण अन्य बीमारियां होने का डर भी बना रहता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों और खास कर किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, ताकि वह इससे स्वयं का बचाव कर सके।
विज्ञापन


इनसेट

कैसे करे एलर्जी से बचाव
इन घास के कारण हो रही एलर्जी से बचाव के लिए खेत में जाने के लिए शरीर को पूरी तरह से ढकना चाहिए। इससे शरीर सीधे घास के संपर्क में आने से बचता है। इसके अलावा मास्क अलावा भी जरूरी है, ताकि घास के फलों के कण शरीर में जाने से बचे, साथ ही खेत से आने के बाद नहाना भी जरूरी है।
विज्ञापन


कोट
बारिश के बाद अब फूल वाले कई प्रकार के घास सामने आ रहे हैं। इसमें कांग्रेस घास भी शामिल है। मरीजों में गर्दन, कान के पीछे, बाजू के नीचे और शरीर के अन्य स्थानों पर यह एलर्जी अधिक हो रही है साथ ही तेजी से फैल रही है। इसके कारण मरीजों को तेज खुजली के साथ धूप में जाने पर जलन का सामना भी करना पड़ रहा है। - डॉ. चारु सिंह
चर्म रोग विशेषज्ञ, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें