फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिला में छह नई पंचायतों का गठन, अब 246 पहुंची संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिसूचना जारी, सात दिन में आपत्तियां व सुझाव
विज्ञापन

किए गए आमंत्रित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला में नई छह पंचायतों का गठन कर दिया गया है। अब जिला में पंचायतों की संख्या बढ़कर 246 हो गई है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज विभाग की ओर से सोलन जिला के तहत आने वाली ग्राम सभा का विभाजन अथवा पुनर्गठन कर नई ग्राम सभा का गठन अथवा स्थापना के संबंध में अधिसूचना जारी कर आक्षेप एवं सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित ग्राम सभा सदस्यों की आपत्ति अथवा सुझाव हों तो वह अधिसूचना जारी होने की तिथि से 7 दिनों के भीतर उपायुक्त सोलन को प्रस्तुत करने होंगे। उन्होंने जिला के संबंधित खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस अधिसूचना की जानकारी संबंधित ग्राम सभा में दें ताकि समय पर आक्षेप एवं सुझाव प्राप्त हो सके। अधिसूचना के अनुसार टकसाल पंचायत से दो पंचायतें अंबोटा व कामली बनाई गई हैं। अंबोटा पंचायत में उप मोहाल आनणु, उप मोहाल दुबला, उप मोहाल नरवाल व मोहाल अंबोटा को शामिल किया गया है। इसी तरह कामली पंचायत में गुम्मा, टिपरा, परवाणू सेक्टर-6, कामली गांव और परवाणू सेक्टर 3 को शामिल किया गया है। धर्मपुर पंचायत से दूसरी पंचायत धार की बेड़ बनाई गई है, इसमें धार की बेड़ गांव शामिल है। खेड़ा पंचायत से खेड़ा उपरला पंचायत बनी हैं। इसमें चक, खेड़ा उपरला, खोखरा, देली देयोड़ गांव शामिल किए गए हैं। दभोटा पंचायत से रत्योड़ पंचायत बनी है, जिसमें दभोटा, भामला व माजरी गांव शामिल हैं। रड़याली पंचायत से दूसरी पंचायत चुहूवाल बनाई गई है। इसमें चौड़ी, भूमिया, चुहूवाल, घनसोट व सेरी गांवों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें