देवता मड़ोढ मंडल ने किया प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। ग्राम पंचायत दाउटी में देवता मड़ोढ युवक मंडल की ओर से एक दिवसीय अंडर-17 वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दाड़लाघाट ए व दाड़लाघाट बी के बीच खेला गया, जिसमें दाड़लाघाट ए टीम विजेता रही। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर नए सवेरा जन कल्याण समिति अर्की के अध्यक्ष एडवोकेट भीम सिंह ठाकुर व विशेष अतिथि के तौर पर हिमाचल प्रदेश उपभोक्ता व विपणन बोर्ड के निदेशक सुरेंद्र ठाकुर शामिल हुए। मुख्यातिथि ने सभी युवा खिलाड़ियों की ओर से किए गए प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने सभी टीम व युवकों नशे के खिलाफ मुहिम में दिए गए योगदान की सराहना की। इस मौके पर ग्राम पंचायत दाउटी के उपप्रधान हीरा कौंडल, पंचायत सदस्य बृजलाल, युवक मंडल के प्रधान रितिक कुमार, मुकेश कुमार, भगतराम, किरपा राम, दिनेश कुमार, देशराज, अक्षय, दीपक व चेतन मौजूद रहे।