नालागढ़ के बीएम जैन स्कगूल में प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले छात्र स्कूल के अध्यापकों व एसएमस
बीएम जैन स्कूल नालागढ़ में एंटी चिट्टा अभियान के तहत कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के बीएम जैन स्कूल में एंटी चिट्टा अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिता कराई गई। इसमें भाषण में श्वेता, नारा लेखन में वैभवी व शिवांश विजेता रहे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में नशे के खतरे व उनके बचाव के लिए जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य कुसुम लता शर्मा ने प्रेरणादयक संदेश से हुई। उन्होंने छात्रों को नशामुक्त जीवन अपनाने व समाज को जागरूक करने के संकल्प दिलाया। स्कूल की शिक्षिका उर्मिला ने नशे के दुष्प्रभाव पर प्रकाश डाला। स्कूल प्रंबधन समिति के अध्यक्ष रमेश जैन, उपाध्यक्ष मनीष जैन, सचिव कुलदीप जैन व कोषाध्यक्ष अभय जैन ने अभियान की सराहना करते हुए छात्रों को नशा रहित भारत का निर्माण करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के चरित्र निर्माण में महत्वपूृर्ण भूमिका निभाते है और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहायक होते है। अंत में स्कूल की प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति के लिए निरंतर जागरूकता जारी रखने का संकल्प लिया गया।