फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पट्टा मेहलोग स्कूल में एनएसएस शिविर शुरू, 54 स्वयंसेवी करेंगे साफ-सफाई

विज्ञापन
पट्टा मेहलोग स्कूल एनएसएस के शिविर के दौरान स्वयं सेवी मुख्य अतिथि के साथ- स्रोत- स्कूल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा मेहलोग में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर शुरू हो गया। एसएमसी प्रधान आशा ठाकुर ने सरस्वती वंदना और देशभक्ति गीत के साथ शिविर का औपचारिक शुभारंभ किया। इस शिविर में कुल 54 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम अधिकारी अमित गुप्ता ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के इतिहास और सेवाभाव से जुड़े उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यवाहक प्रधानाचार्य मोनिका वर्मा ने सभी स्वयंसेवकों को बधाई दी और उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि वे शिविर के दौरान अनुशासन में रहकर कार्य करें और समाज सेवा के प्रति समर्पित रहें। एनएसएस के सह प्रभारी डोली रांझा ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले इस शिविर में स्वयंसेवी स्कूल परिसर की सफाई के साथ-साथ गोद लिए गए गांव में भी स्वच्छता अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें