फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: श्रुति ने निबंध के माध्यम से दी नशा मुक्ति की जानकारी

Sun, 01 Sep 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
अर्की की ग्राम पंचायत चाइयां में जन समस्याएं सुनते सीपीएस संजय अवस्थी। संवाद
विज्ञापन
प्राथमिक पाठशाला चाइयां में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


सीपीएस ने स्कूल परिसर में रोपे बेलपत्र और नीम के पौधे

संवाद न्यूज एजेंसी

अर्की(सोलन)। ग्राम पंचायत चाइयां स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में कार्यक्रम हुआ, जिसमें सीपीएस संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने स्कूल प्रांगण में बेलपत्र और नीम का पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है। अर्की विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए नागरिक अस्पताल अर्की में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास की गति में तेजी लाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।

उन्होंने महिला मंडल भवन चइयां की मरम्मत के लिए 01 लाख रुपए, महिला मंडल परोही के सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 01 लाख रुपए, महिला मंडल भवन पलकड़ी की मरम्मत के लिए 75 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने संपर्क मार्ग से राजकीय प्राथमिक पाठशाला चाइयां तक इंटरलॉक टाइल लगाने के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने चइयां में खेल मैदान निर्माण के लिए औपचारिकता पूर्ण होने के उपरांत 1 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम पंचायत चाइयां में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए औपचारिकता पूर्ण होने के उपरांत 2 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने पशु औषधालय निर्माण के लिए उच्च स्तर पर मामला उठाने का आश्वासन दिया। मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। इस अवसर पर इस स्कूल की छात्रा श्रुति ठाकुर ने नशा मुक्ति पर निबंध प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड कांग्रेस समिति अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, पूर्व बीडीसी सदस्य नरेश शर्मा, ग्राम पंचायत चाइयां के प्रधान ओम प्रकाश, ग्राम पंचायत चाइयां के उप प्रधान देव राज, महिला मंडल चाइयां की प्रधान गीता, युवक मंडल के प्रधान बलदेव, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. तारा चंद, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता शशिपाल धीमान, पुलिस उपाधीक्षक दाड़लाघाट संदीप शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, अध्यापक तथा विद्यार्थी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें