फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कुनिहार की कोठी पंचायत में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुनिहार(सोलन)। ग्राम पंचायत कोठी के गांव सहवार में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा आचार्य जगमोहन शास्त्री ने पहले दिन श्रीमद्भागवत कथा के महत्व का वर्णन किया। इस दौरान उन्हाेंने वृंदावन का अर्थ बताते हुए कहा कि वृंदावन इंसान का मन है। कभी-कभी इंसान के मन में भक्ति भाव जागृत होती है, परंतु वह जागृति स्थायी नहीं रहती। इसका कारण यह है कि हम ईश्वर की भक्ति तो करते हैं पर हमारे अंदर वैराग्य व प्रेम नहीं होता। इसलिए वृंदावन में जाकर भक्ति देवी तो तरुणी हो गई पर उसके पुत्र ज्ञान और वैराग्य अचेत और निर्बल पड़े रहते हैं। कथा का समापन आरती के साथ किया गया। वहीं कथा आयोजक संजय चौधरी ने बताया कि यह कथा प्रतिदिन 2:00 से 5:00 बजे तक आयोजन किया जाएगा। 13 मई मंगलवार को कथा प्रवचन दोपहर 1:00 से 4:00 बजे तक होगा। पूर्णाहुति 4:00 बजे की जाएगी व उसके उपरांत समस्त भक्तों के लिए भंडारे का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें