फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: खल्यांटी गांव में शातिरों ने आभूषणों पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर दर्ज किया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कसौली की ग्राम पंचायत बोहली के गांव खल्यांटी में शातिरों ने एक घर से आभूषणों पर हाथ साफ कर लिए। इसकी सूचना पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक चरण में क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस जानकारी के अनुसार सुनील कुमार पुत्र रत्न सिंह निवासी गांव खल्यांटी बोहली तहसील व जिला सोलन ने शिकायत दी है कि यह घर से बाहर गया हुआ था। जब यह घर पहुंचा तो इसकी पत्नी ने बताया कि 3 मई 2025 को यह अपने बच्चों के साथ घर के मुख्य दरवाजे में कुंडा लगाकर पड़ोस में गई थी। जब यह वापस घर आई तो दरवाजे का कुंडा खुला हुआ पाया और घर के अंदर रखी अलमारी भी खुली हुई थी। जांच करने पर अलमारी में रखे इसकी पत्नी के सोने के जेवरात जिसकी कुल कीमत 91,000 हजार के करीब है। जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, एएसपी सोलन राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें