रामशहर के गांव सलगू बहरोटा में कथा से पूर्व कलश यात्रा निकालते हुए।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर(सोलन)। रामशहर के गांव सलगू बहरोटा में वीरवार को कलशयात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलशयात्रा डोली मार्ग हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई, जिसमें लगभग दो दर्जन महिलाओं ने भाग लिया। 11 मार्च तक चलने वाली इस कथा में कथा व्यास आचार्य विक्रांत शर्मा श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा के प्रसंगों और भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करेंगे। सात दिनों तक चलने वाले इस आध्यात्मिक उत्सव में भक्त धर्म, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्राप्त करेंगे। कथा के पहले दिन आचार्य विक्रांत शर्मा ने श्रीमद् भागवत कथा का महात्म्य बताया और इसे सुनने से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से चर्चा की। आयोजक जगदीश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार से कथा का समय दोपहर 1:00 बजे से 4:30 बजे तक रहेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे कथा में पहुंचकर भगवान की लीलाओं और प्रसंगों का लाभ लें।