द लॉरेंस स्कूल सनावर में 13वीं ऑल इंडिया हेनोरिया बास्केटबाल टूर्नामेंट में द श्रीराम स्कूल गुड़गांव ने ऑकलैंड हाउस स्कूल शिमला को 42-1 से पराजित कर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की। गत वर्ष की विजेता टीम डेली कॉलेज इंदौर और सनावर जूनियर के बीच खेले गए मुकाबले में डेली कॉलेज इंदौर ने मेजबान सनावर जूनियर टीम को 54-2 से पछाड़ा।
स्कूल की मुख्य अध्यापिका शोनू मुखर्जी ने यह जानकारी दी। 19 से 21 अप्रैल तक तीन दिवसीय श्रृंखला में मेजबान सनावर की दो टीमों सनावर सीनियर, सनावर जूनियर के साथ छह प्रतिष्ठित स्कूल इसमें हिस्सा ले रहे हैं। शुरुआती मुकाबलों में मेजबान सनावर सीनियर टीम ने सेंट मेरी कसौली को शानदार रोचक मुकाबले में शिकस्त देते हुए टूर्नामेंट का आगाज किया।
पहले हाफ के खेल में मेजबान टीम ने 26 अंकों का आंकड़ा छू लिया था। प्रतिरोधी टीम मात्र 8 अंकों पर खेल रही थी। दूसरा हाफ शुरू होते ही मेजबान टीम की जर्सी नंबर 15 खिलाड़ी जसनूर जटाना और स्कूल की हेड गर्ल वंशिका अग्रवाल ने टीम की जीत को बरकरार रखते हुए 18 अंक और जोड़े। विरोधी टीम 2 अंक बटोर कर मात्र 8 अंक ही हासिल कर पाई।