दुर्गा अष्टमी के दिन होगा कथा व महायज्ञ का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। श्रीराम कथा एवं शतचंडी महायज्ञ का आयोजन दयारशघाट में 18 से 26 जनवरी तक किया जाएगा। इसमें आचार्य राहुल शर्मा अपनी वाणी से श्रीराम के लीलाओं का वर्णन करेंगे। इसी के साथ कई विद्वान शतचंडी महायज्ञ भी संपन्न करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ 18 जनवरी को मौनी अमावस्या से कलश यात्रा व कलश स्थापन के साथ होगा। इस दौरान रोजाना मूल पाठ सुबह 10:30 बजे से होगा और कथा प्रवचन दोपहर 12:30 से अपराह्न 3:30 बजे तक होगा। इसके बाद 19 जनवरी से मूल पाठ सुबह 6:00 से 11:00 बजे तक होगा और कथा प्रवचन 12:30 से 3:30 बजे तक होगा। 26 जनवरी को दुर्गा अष्टमी के दिन राम कथा व शतचंडी महायज्ञ का समापन होगा। प्रतिदिन आरती के उपरांत भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष योगेश शर्मा व मंदिर कमेटी प्रधान गणेश दत्त शर्मा ने बताया कि देव दयारश और देव विजेश्वर के सानिध्य में यहां समय-समय पर इस तरह के विश्व कल्याण के उद्देश्य से देव कार्य होते रहते हैं, जिसमें दूर-दूर से लोग यहां शिरकत करते हैं। इसके बाद श्रीराम कथा व शतचंडी महायज्ञ का आयोजन 18 से 26 जनवरी तक किया जाएगा। योगेश शर्मा ने बताया कि कथा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कून बाड़ा व देवठी तक गाड़ी की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।