फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में श्री भगवान महावीर जीव रक्षा संस्था ट्रस्ट का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोमाता के संरक्षण पर होगा काम, विभिन्न जगहों में गोशालाओं का किया जाएगा निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। श्री भगवान महावीर जीव रक्षा संस्था ट्रस्ट की ओर से जीवों व गोमाता की रक्षा के लिए समिति का गठन किया। ट्रस्ट का उद्देश्य भारत में गाय की रक्षा करना व इनका संवर्धन और इनके लिए आधुनिक गोशालाओं का निर्माण करना है। कसौली के तहसीलदार जगपाल ने ट्रस्ट का पंजीकरण करने के बाद सभी सदस्यों को बधाई दी। साथ ही ट्रस्ट के उद्देश्य में सफल होने की कामना की। ट्रस्ट का संस्थापक अध्यक्ष जाने माने उद्यमी गौतम सुराणा जैन को बनाया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष हरिप्रसाद, महासचिव मनोज शर्मा, सचिव सुभाष सुराणा, कोषाध्यक्ष सीडी चारण, मीडिया प्रभारी सतीश शर्मा, विधि सलाहकार एडवोकेट अजय शर्मा, मुख्य सलाहकार देव आनंद गौतम व संयुक्त सचिव देव जैन को बनाया गया है। उक्त सभी पदाधिकारी ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं। ट्रस्ट के गठन की प्रक्रिया को एडवोकेट प्रज्वल गुप्ता द्वारा विधिपूर्वक पूरा किया। अध्यक्ष गौतम सुराणा जैन ने बताया कि पिछले काफी समय से उनके मन में जीवों और विशेषकर गायों के संरक्षण के लिए ऐसा मंच बनाने की इच्छा थी जो निस्वार्थ भाव से उनकी सेवा के लिए कार्य करें। खास सहयोगियों से चर्चा के बाद इस ट्रस्ट का गठन किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें ट्रस्ट से संबंधित कई अहम निर्णय लिए जाएंगे और इसकी योजनाओं को जल्द ही मूर्तरूप देने का कार्य भी आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें