सायरी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्म
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मिला सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सायरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह की मुख्यातिथि सेवानिवृत्त प्रवक्ता राकेश गौतम व दीनानाथ रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त अध्यापक रघुवीर सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य इंदु शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य इंदु शर्मा द्वारा मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस समारोह के दौरान वर्ष 2024-25 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कक्षा दसवीं में दीप्ति शर्मा, मंजू वर्मा, पलक ठाकुर एवं तन्वी ठाकुर को सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 12वीं में श्रद्धा वर्मा, पलक ठाकुर व तन्वी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। कक्षा दसवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों राधिका कौशल, स्नेहा, अनन्या को पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य इंदु शर्मा ने सभी उपस्थित अतिथियों, अध्यापकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार जताया।