फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दुकानदार तंबाकू लाइसेंस के लिए पंचायताें में करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतों में पहुंचे लाइसेंस फार्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। विकास खंड धर्मपुर की 24 पंचायतों में तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों को लाइसेंस बनाने के लिए पंचायत सचिव के पास औपचारिकताएं पूरी करनी होगी। विकास खंड धर्मपुर के पंचायत निरीक्षक राजेंद्र वर्मा ने बताया कि पंचायतों के पास लाइसेंस फार्म उपलब्ध करा दिए हैं। अब दुकानदार अपने क्षेत्र की पंचायत में जाकर तंबाकू उत्पाद बेचने के लिए लाइसेंस बनाने के लिए दस्तावेज जमा करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें पहचान पत्र, चिकित्सक प्रमाण-पत्र और अन्य जरूरी कागजात साथ लेकर जाने होंगे।
विज्ञापन

विकास खंड धर्मपुर के तहत आने वाली सभी पंचायतों के कारोबारियों के लाइसेंस बनाने के लिए आवश्यक कागजात खंड कार्यालय से सोलन भेजे जाएंगे। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद लाइसेंस पंचायतों को उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इसके बाद कारोबारी अपने लाइसेंस पंचायत सचिव से प्राप्त कर सकेंगे। बिना लाइसेंस तंबाकू उत्पाद बेचने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें