राइफल एसोसिएशन की तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभसंवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश राइफल एसोसिएशन की ओर से सोलन एसोसिएशन के साथ मिलकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता कसौली के साथ लगते टैगोर वनस्थली स्कूल कुठाड़ में करवाई जा रही है। इसका शुभारंभ राइफल एसोसिएशन के महासचिव विजय ठाकुर ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन 10 शूटरों ने निशाने साधे। एसोसिएशन के महासचिव ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी शुक्रवार शाम तक पंजीकरण करवा सकते हैं। फाइनल मुकाबले 11 मई को होंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय शूटर अनिल प्रकाश, राजन चंदेल, अखिल ठाकुर, दुष्यंत सिंह ठाकुर, रविंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।