धुंदन विद्यालय में आयोजित विदाई समारोह के दौरान मंच पर सम्मानित किए गए विद्यार्थी एवं उपस्थित अ
धुंदन स्कूल में विदाई पार्टी का आयोजन, विद्यार्थियों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी।
दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य महेंद्र पाल कौंडल की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को के लिए स्नेहपूर्ण विदाई पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन 11वीं की छात्राओं लसिका और यशवी ने प्रभावशाली ने किया। बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के आधार पर शिवम को मिस्टर और गीतांजलि को मिस फेयरवेल चुना गया। वहीं आदित्य रनौत को मिस्टर पर्सनालिटी और अंजलि सहगल को मिस पर्सनालिटी के खिताब से सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें गीत, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर साथियों को आकर्षक और रोचक टाइटल प्रदान किए।सीनियर विद्यार्थियों ने विद्यालय से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों और साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पासिंग बॉल प्रतियोगिता रही, जिसमें विभिन्न राउंड के माध्यम से प्रतिभागियों से अलग-अलग गतिविधियां करवाई गईं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में भौतिक शास्त्र के प्रवक्ता भारतेंदु भारद्वाज, अंग्रेजी प्रवक्ता सुमन देवी, अर्थशास्त्र प्रवक्ता नीलम वर्मा और राजनीति शास्त्र प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार शामिल रहे। प्रधानाचार्य महेंद्र पाल कौंडल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों को बधाई दी और कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ तैयारी करने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।