बिलासपुर के शिव शक्ति कॉन्वेंट स्कूल कसारू में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेते विद
बिलासपुर। शिव शक्ति कॉन्वेंट स्कूल कसारू में सदनों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और यूथ पार्लियामेंट का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य निर्मला देवी ने किया।
प्रतियोगिता में हिमालय, धौलधार, नीलगिरी और शिवालिक सदन ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों से इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और राजनीति शास्त्र विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में शिवालिक सदन विजेता और उपविजेता नीलगिरी सदन रहा। अंत में पाठशाला के प्रबंधक डॉ. श्रवण कुमार ने विजेता रहे सदनों को बधाई देते हुए सभी विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लेने को प्रोत्साहित किया। संवाद