शिवालिक वैली स्कूल में मॉक ड्रिल के दौरान बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाते हुए – स्रोत- स्क
शिवालिक वैली स्कूल में आपदा प्रबंधन पर जागरूकता सप्ताह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन) शिवालिक वैली स्कूल में आपदा प्रबंधन जागरूकता सप्ताह के तहत शनिवार को विद्यार्थियों के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल के माध्यम से बच्चों को पूर्ण रूप से जागरूक किया गया कि किसी भी आपदा की स्थिति में वे किस प्रकार स्वयं को सुरक्षित रख सकते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य कविता बंसल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आपदा से बचाव के विभिन्न उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके पश्चात विद्यालय में हाउस वाइज क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अरावली, शिवालिक, हिमाद्री और विंध्याचल हाउस के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शिवालिक हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विंध्याचल हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। इस जागरूकता सप्ताह के दौरान सभी विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और आपदा से बचाव के उपायों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। विद्यालय प्रबंधन की ओर से भी विद्यार्थियों को आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किए गए। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।