फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अमरनाथ यात्रा में शिव गौरी सिद्ध सेवा मंडल लगाएगा 26वां भंडारा

विज्ञापन
बद्दी में  शिव गौरी सिद्ध सेवा मंडल की बैठक में भाग लेते हुए पदाधिकारी- स्रोत- संस्था।
विज्ञापन
तीन जुलाई से शुरू होगी यात्रा, श्रद्धालुओं के लिए भोजन, ठहरने और रात्रि विश्राम की रहेंगी बेहतर सुविधाएं
विज्ञापन

बद्दी में बैठक कर भंडारे के आयोजन को लेकर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। शिव गौरी सिद्ध सेवा मंडल बद्दी की ओर से ऐतिहासिक अमरनाथ यात्रा में 26वां भंडारा लगाने को लेकर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के प्रधान रामलोक चौधरी ने की। रामलोक चौधरी ने बताया कि इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी। संस्था की ओर से पवित्र गुफा से करीब 14 किलोमीटर पहले दोमेल बालटाल में भंडारा लगाया जाएगा, जो यात्रा समाप्ति तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

बैठक में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल, ठहरने, शौचालय और रात्रि विश्राम जैसी सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बार यात्रियों को पहले से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि भंडारे की अनुमति जम्मू-कश्मीर प्रशासन से ली जा रही है। प्रशासन के दिशा-निर्देशों के तहत ही आयोजन किया जाएगा। बालटाल में शेड लगाने समेत अन्य तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सेवादारों के पहचान पत्र भी बनाए जा रहे हैं। संस्था ने भंडारे में उपयोग होने वाले सामान की खरीद प्रक्रिया जल्द शुरू करने का फैसला लिया है। बालटाल में देश के विभिन्न राज्यों से पांच दर्जन से अधिक लंगर लगाए जाते हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश का यह एकमात्र लंगर है, जो पिछले 26 वर्षों से लगातार लगाया जा रहा है। बैठक में संस्था के चेयरमैन लाला हरविलास जिंदल, तरक्की लाल कौशल, मनोज कौशल, श्याम लाल चौहान, कुणाल चावला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें