फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रात 10 बजे बाद आएंगी शिमला की कचरा गाड़ियां, बाहरी वाहनों पर होगा केमिकल स्प्रे

Thu, 10 Sep 2026 11:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
कचरे की गाड़ियों से फैलती दुर्गंध पर सख्त हुआ अंबुजा प्रबंधन,
विज्ञापन

पंचायत को समाधान का दिया आश्वासन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में अंबुजा सीमेंट प्लांट के अधिकारियों के साथ कचरे से भरी गाड़ियों से फैल रही दुर्गंध की समस्या को लेकर पंचायत सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने लोगों को हो रही भारी परेशानी का मुद्दा अंबुजा प्रबंधन के समक्ष प्रमुखता से उठाया।
बैठक में अंबुजा फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय शर्मा, एचआर हेड पदम शर्मा तथा सॉलिड वेस्ट प्रबंधन से जुड़े अधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। पंचायत की ओर से दुर्गंध रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग पर कंपनी प्रबंधन ने समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए एक माह का समय मांगा है।
विज्ञापन

प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि शिमला से आने वाली कचरे की गाड़ियां अब रात 10 बजे के बाद ही दाड़लाघाट पहुंचेंगी। वहीं, अन्य बाहरी क्षेत्रों से आने वाले वाहनों पर केमिकल स्प्रे किया जाएगा, ताकि रास्ते में दुर्गंध न फैले। पंचायत प्रधान श्याम सिंह चौधरी और उपप्रधान हेमराज गौतम ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा और स्वच्छ वातावरण के लिए इस समस्या का स्थायी समाधान बेहद आवश्यक है। पंचायत ने उम्मीद जताई कि कंपनी निर्धारित समय सीमा के भीतर व्यवस्था में सुधार करेगी।
विज्ञापन

बैठक में पंचायत समिति सदस्य संगीता सोनी, पंचायत सदस्य सुनीता, गीता देवी, मीरा देवी, कर्म चंद, प्रेम चंद, राज कुमारी, राजेश कुमार, मंजू देवी, तरुणा शुक्ला, तिलक राज गौतम, श्याम लाल, पंचायत सचिव धनी राम, सहसचिव मीरा और चौकीदार पवन शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें