फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्वतंत्रता दिवस और वीकेंड पर शिमला मार्ग गुलजार,परवाणू टोल प्लाजा पर लगा लंबा जाम

Mon, 17 Aug 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
वीकेंड के चलते एनएच 5 पर परवाणू के समीप लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
रविवार को चंडीगढ़-शिमला एनएच पर वाहनों का भारी दबाव
विज्ञापन

टोल पार करने में लग रहे 35 से 40 मिनट, पुलिस, टोल प्रशासन अलर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी और वीकेंड के दोहरे संयोग के चलते रविवार को हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों की ओर पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा। चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर अचानक वाहनों की आवाजाही कई गुना बढ़ गई। इसके परिणामस्वरूप परवाणू स्थित टीपी-3 टोल प्लाजा पर वाहनों का भारी दबाव देखने को मिला, जिससे करीब एक किलोमीटर से अधिक लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
एनएच पर वाहनों की रफ्तार थमने से पर्यटकों और स्थानीय वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। टोल प्लाजा को पार करने में चालकों को औसतन 35 से 40 मिनट का समय लग रहा था। भीषण गर्मी और कछुआ गति से रेंगते ट्रैफिक के कारण गाड़ियों में मौजूद बच्चों और बुजुर्गों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। स्वतंत्रता दिवस और लंबे वीकेंड के मद्देनजर टोल प्रबंधन और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने पहले ही अतिरिक्त काउंटर और सुरक्षा बल तैनात करने के दावे किए थे। सुबह से ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ से आने वाले पर्यटकों की गाड़ियों की संख्या इतनी अधिक बढ़ गई कि तमाम पूर्व तैयारियां धरी की धरी रह गईं और ट्रैफिक व्यवस्था कुछ समय के लिए पूरी तरह चरमरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

चेकिंग अभियान जारी, पुलिस अलर्ट मोड पर
पुलिस उपाधीक्षक परवाणू अनिल शर्मा ने बताया कि सुरक्षा कारणों और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर काम कर रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले हर संदिग्ध वाहन की सघन चेकिंग की जा रही है ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो। उन्होंने कहा कि यातायात को सुचारू बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है और पूरी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें