कुमारहट्टी में चल रही है वीरभद्र सिंह मेमोरियल ऑल इंडिया प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। कुमारहट्टी में चल रही वीरभद्र सिंह मेमोरियल ऑल इंडिया बैडमिंटन प्रतियोगिता में शुक्रवार को महिला वर्ग के फाइनल में 55 प्लस वर्ग में भोपाल की शेरली भारद्वाज ने दिल्ली की मृधु अवनाशी को 21-16, 21-17 से मात दी। चंडीगढ की अर्चना कुमार ने भोपाल की सुनीता सिंह को 21-13,21-17 से हराया।
35 प्लस वर्ग में उत्तराखंड के राहुल ने हिमाचल के हिमांशु को 21-10, 21-9 से मात दी। 55 प्लस वर्ग में दिल्ली के विक्रम भसीन (भारत) ने हिमाचल के विजय सिंह को 21-7, 21-7 को हराया। उत्तराखंड के जितेंद्र बिष्ट ने हिमाचल के पीडी कौशल को 21-9, 21-13 और 70 प्लस वर्ग में छत्तीसगढ़ के खड़क बहादुर सिंह ने दिल्ली के बीबी गुप्ता को 19-21, 22-20, 21-19 से मात दी। डबल मुकाबले में 65 प्लस वर्ग में हरियाणा के गुलशन बजाज व सतपाल ने महाराष्ट्र के मनोहर जोशी व राम मोहन को 21-15, 21-12 को हराया। 60 प्लस वर्ग के डबल में हिमाचल के ईश्वर कटारिया व जतिन साहनी ने हिमाचल के रविंद्र ठाकुर व विनय शर्मा को 21-16, 21-19 से मात दी।