फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 1010 बैलेट, 888 कंट्रोल यूनिट समेत 1026 वीवीपैट मशीनों की जांच की

Fri, 29 Sep 2023 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगलुरू की टीम ने की ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। जिले में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच एडीसी व प्रथम स्तरीय जांच के नोडल अधिकारी अजय यादव और अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम डाॅ. प्रियंका चंद्रा की उपस्थिति में नगर निगम सोलन के सभागार में आयोजित की गई।

जांच के दौरान 1010 बैलेट यूनिट, 888 कंट्रोल यूनिट और 1026 वीवीपैट मशीनों की गहन जांच भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड बेंगलुरु से प्रतिनियुक्त पांच अभियंताओं द्वारा की गई। जांच में कुल 1001 बैलेट यूनिट, 872 कंट्रोल यूनिट और 1016 वीवीपैट सही पाए गए। जांच में 9 बैलेट यूनिट, 16 कंट्रोल यूनिट व 10 वीवीपैट यूनिट सही नहीं पाए गए।
विज्ञापन


जांच के दौरान कंट्रोल यूनिट के 5 प्रतिशत मशीनों (45 मशीनों) पर राजनीतिक दलों की उपस्थिति में माॅक पोल कर वीवीपैट की पर्चियों का मिलान भी किया गया, जिसे सही पाया गया। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्धारित मशीनों पर एक कंट्रोल यूनिट के साथ चार बैलेट यूनिट जोड़कर लोड टेस्ट भी करवाया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि शिव दत्त ठाकुर, मंजुल अग्रवाल, कंचन राणा, शारदा, रुपेंद्र कौर, भाजपा के प्रतिनिधि चंद्रकांत, मुन्नी लाल, संजीव सूद, नेहा ठाकुर, आप पार्टी के प्रतिनिधि भरत ठाकुर, रीता ठाकुर, दीवान सिंह, बीएल गाजटा, बसपा के प्रतिनिधि राकेश बराड़ और राम रतन, तहसीलदार निर्वाचन राजेश शर्मा, नायब तहसीलदार निर्वाचन दीवान ठाकुर, अधीक्षक वीआर चौधरी, भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड बेंगलुरु के अभियंता नितेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें