फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शील चाकली तोप की बेड़ प्रवाह सिंचाई योजना किसानों को समर्पित

विज्ञापन
कंडाघाट के शील चाकली तोप में जाइका प्रोजेक्ट के तहत सिंचाई योजना के पत्र सौंपते हुए। स्रोत: संस
विज्ञापन
क्षेत्र के किसानों की 49.85 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट। जाइका फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के तहत शील चाकली तोप की बेड़ में प्रवाह सिंचाई योजना किसानों को समर्पित कर दी गई है। इस योजना से 49.85 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। पहल से पहले गांव के किसान केवल लगभग 6 हेक्टेयर भूमि पर सब्जियों की खेती कर पा रहे थे, लेकिन अब कुहल के निर्माण के बाद लगभग 22 हेक्टेयर क्षेत्र में सब्जी उत्पादन संभव होगा। इस परियोजना से कुल 179 किसान परिवार सीधे लाभान्वित होंगे।योजना का निर्माण करीब 1.18 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। कुहल के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी भगत केवीए शील चाकली तोप की बेड़ को सौंपी गई है। इस अवसर पर केवीए अध्यक्ष महिंदर शर्मा, सचिव यज्ञ दत्त, कोषाध्यक्ष दिलीप ठाकुर सहित कई लाभार्थी किसान उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें