काता और फाइट इवेंट में हासिल किया प्रथम स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्टार गोजुरियु कराटे अकादमी कुमारहट्टी के शहजाद वालिया ने महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित ओपन कराटे चैंपियशिप में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्होंने काता और फाइट दोनों इवेंट में पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के पहले दिन वालिया ने काता इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। दूसरे दिन उन्होंने फाइट इवेंट में भी शानदार प्रदर्शन किया। अपनी तकनीक और रणनीति के दम पर उन्होंने दूसरा स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया। उनके कोच शिहान संजय ठाकुर ने इस प्रदर्शन पर खुशी जताई। ठाकुर ने कहा कि ऐसी पारंपरिक कराटे प्रतियोगिताओं में बच्चों की भागीदारी उनका हौसला बढ़ाती है। शहजाद वालिया ने अपनी सफलता का श्रेय कोच संजय ठाकुर और अपने अभिभावकों को दिया। वालिया की इस उपलब्धि पर स्टार गोजुरियु कराटे फेडरेशन ने उन्हें बधाई दी।