फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शगुन मिस, अथर्व के सिर सजा मिस्टर हमीर का खिताब

विज्ञापन
नौणी विवि में वा​र्षिक हमीर उत्सव के दौरान मिस्टर हमीर को सम्मानित करते हुए। स्रोत: आईपीआर
विज्ञापन
नौणी विवि में हमीरपुर स्टूडेंट एसोसिएशन ने वार्षिक हमीर उत्सव का किया आयोजन
विज्ञापन

छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए पेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी विवि में हमीरपुर स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से वार्षिक हमीर उत्सव आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित की गई। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भी लद्यु नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के नए छात्रों के मध्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता भी करवाई गई। इस दौरान मिस हमीर शगुन और मिस्टर हमीर का खिताब अथर्व के नाम रहा। कार्यक्रम में सुनील शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा अधोसंरचना को प्राथमिक स्तर से ही सुदृढ़ बनाकर व युवाओं के लिए स्वरोजगार के बेहतर अवसर सृजित कर रही है। इससे युवाओं की आर्थिकी को मजबूत बनाने का कार्य किया जा रहा है। शिक्षा क्षेत्र को प्राथमिक स्तर से ही मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष अनुज कटोच, उपाध्यक्ष आरुषि कतना, संयुक्त सचिव आयुष चोपड़ा, महासचिव चंदन गर्ग, विश्ववीर सिंह राणा, शाखा प्रबंधक एचडीएफसी बैंक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें