फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पहले ही प्रयास में एमबीबीएस में चयनित हुई शगुन ठाकुर

Mon, 07 Sep 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
एमबीबीएस में चयन हासिल करने वाली पीएम श्री कन्या स्कूल सोलन की छात्रा शगुन ठाकुर। स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
राजकीय कन्या विद्यालय सोलन की पूर्व छात्रा को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में मिला प्रवेश
विज्ञापन

शिक्षा संवाद एवं पीटीएम में शगुन को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सोलन की छात्रा शगुन ठाकुर ने पहले ही प्रयास में नीट उत्तीर्ण कर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाया है। शगुन का चयन डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में एमबीबीएस के लिए हुआ है। स्कूल में आयोजित शिक्षा संवाद एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक के दौरान शगुन ठाकुर को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान शगुन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों और अध्यापकों दीपक ओझा, अरुण शर्मा और सविता को दिया। शगुन ने कहा कि अध्यापकों के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग से यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या अल्पा मलिक ने शगुन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि शगुन की उपलब्धि विद्यालय की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायक है। इस अवसर पर आयोजित शिक्षा संवाद में अभिभावकों को विद्यार्थियों के प्रथम टर्म परीक्षा परिणाम और शैक्षणिक प्रदर्शन की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें