फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: झाड़माजरी में कई परिवार नहीं बिछा पा रहे सीवरेज और पानी की लाइन

विज्ञापन
झाड़माजरी में वह स्थान है जहां पर खुदाई करने पर कंपनी की ओर से रोका जाता है। - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
बरोटीवाला(सोलन)। झाड़माजरी के बिजली बोर्ड सब स्टेशन के साथ मकान बनाकर रह रहे लोगों को एक निजी कंपनी की अंडर ग्राउंड वायरिंग की वजह से दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। इन घरों के लोग न तो सीवर लाइन डाल पा रहे हैं और न ही पेयजल लाइन। ऐसे में अब यहां पर लाखों रुपये व्यय करने के बाद आधा दर्जन परिवार परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन

झाड़माजरी में बिजली बोर्ड के सब स्टेशन के समीप हिमाचल के अन्य जिलों से आए लोगों ने जमीन खरीद कर मकान बनाए हैं। यहां पर रविपाल चौहान, संजीव शर्मा, संदीप शर्मा, रामगोपाल, मोनू और रविंद्र ठाकुर ने यहां पर जमीन खरीदने के बाद बीबीएनडीए के एनओसी लेने के बाद यहां पर मकान बनाए। इन लोगों के मकान हिमाचल और हरियाणा की सीमा पर स्थित है। इन मकानों के लिए सीवरेज लाइन पंचायत की ओर से बिछाई जानी प्रस्तावित है लेकिन एक आक्सीजन तैयार करने वाली कंपनी की अंडर ग्राउंड बिजली की वायर जाने से जैसे ही यहां पर पाइप डालने के लिए खुदाई करते हैं तो कंपनी के चौकीदार काम को रुकवा देते हैं, जिससे इन परिवार के लिए सीवरेज और गंदे पानी की नाली आज तक नहीं बन पाई। दूसरी तरफ हरियाणा के लोगों की जमीन है जो अपनी जमीन में पानी नहीं जाने दे रहे हैं।
रविपाल चौहान और रविंद्र ठाकुर ने बताया कि उन्होंने बीबीएनडीए से एनओसी ली है, लेकिन उसके बावजूद उन्हें कोई सुविधा नहीं मिल रही है। पानी के लिए उन्होंने अपने ट्यूबवेल लगाए हैं। सीवेज को उन्हें टैंकरों से उठवाना पड़ रहा, जबकि गंदे पानी की निकासी न होने से वह खुले में बहता रहता है, जिससे गंदगी फैलती है।
विज्ञापन

हमने कंपनी चलाने के बिजली बोर्ड से अंडर ग्राउंड लाइन बिछवाई है। अगर खुदाई के दौरान उनकी लाइन को नुकसान होता है तो उनकी कंपनी बंद हो जाएगी। वह इसके लिए बिजली बोर्ड से परमिशन लेने के बाद जहां पर लाइन नहीं है, वहां से अलग अपनी पाइप लाइन दबा सकते हैं। - विजय मोहन, जीएम, निजी कंपनी
विज्ञापन

अभी हमारे पास ऐसी कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। अगर आती है तो उसके ऊपर विचार किया जाएगा। - गुरचरण सिंह, अधिशासी अभियंता, बिजली बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें