फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अल्पाइन के कई खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक

विज्ञापन
विजेता छात्र छात्राएं प्रधानाचार्या बिंदु के साथस्रोत: स्कूल
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ के विद्यार्थियों ने 10 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 तथा ओपन वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्या बिंदु ने बताया कि अमरिंदर कौर ने हाई जंप में स्वर्ण पदक, लॉन्ग जंप में रजत पदक तथा 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। श्रेया ने हाई जंप और 200 मीटर दौड़ में रजत पदक तथा लॉन्ग जंप में कांस्य पदक जीता। मान्यता ने लॉन्ग जंप में रजत पदक और शॉट पुट में कांस्य पदक प्राप्त किया। वंशजीत ने हाई जंप में रजत पदक तथा शॉट पुट में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय की उपलब्धियों में योगदान दिया। स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें