फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 33 करोड़ से बनाई सीवरेज लाइन, फिर भी लीक

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी के वर्धमान चौक पर सीवरेज लाइन चौक होने से फैली गंदगी
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालक और राहगीर लोग हो रहे परेशान
अब दोबारा से मरम्मत के लिए कर दिए हैं 37 करोड़ रुपये जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी के सबसे व्यस्त चौक वर्धमान में सीवरेज लाइन जाम होने से पूरे चौक में गंदगी फैली हुई है। यह गंदगी थाना मार्ग की ओर भी फैल गई है। दोपहिया वाहन चालक व पैदल चलने वाले इस गंदगी के परेशान हैं। गंदा पानी दुकानों व खोखों के आगे जमा हो गया है। इससे यहां पर बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
भटोली कलां निवासी विक्रम ठाकुर ने बताया कि बद्दी में 33 करोड़ रुपये से सीवरेज लाइन बनाई गई, लेकिन इस सीवरेज लाइन में इतनी खामियां हैं कि अब यह जगह-जगह लीक कर रही है। अब दोबारा इस सीवरेज लाइन की मरम्मत के लिए 37 करोड़ रुपये जारी हुए है, लेकिन इसके बावजूद भी आए दिन बद्दी में सभी जगह सीवरेज लीक हो रही है।
विज्ञापन

हरबंस ठाकुर ने बताया कि रेड लाइट चौक, बिग बाजार, चक्का रोड, हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के फेस तीन, लेबर चौक, अमरावती रोड समेत दर्जनों स्थानों पर सीवरेज लीक है। वर्धमान चौक पर कुछ दिन पहले भी सीवरेज लाइन चौक हुई थी। जल शक्ति विभाग ने इसे चालू तो कर दिया था लेकिन दो सप्ताह के बाद दोबारा यह लाइन जाम हो गई है। इससे यहां पर काम करने वाले लोगों को गंदगी से दोचार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता राहुल अबरोल ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं है। जेई को मौके पर जाकर जांच करने के आदेश दिए हैं। जल्द ही इसे सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें