सरस्वती साहित्य एवं कला मंच ने किया कवि सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सरस्वती साहित्य एवं कला मंच सोलन की ओर से नववर्ष की पूर्व संध्या के उपलक्ष्य में प्रख्यात पुराण वाचक, कर्मकांड प्रवीण आचार्य ईशान शर्मा की अध्यक्षता में निजी होटल के सभागार में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सात शीर्ष कवियों को सम्मानित किया। सम्मानित कवियों में हर्ष जोशी, डॉ. अशोक गौतम, मदन हिमाचली, रोशन विक्षिप्त, डॉ. कुलराजीव पंत, कौमुदी ढाल और डॉ. आशा शर्मा को सम्मानित किया गया।
मंच संचालन का दायित्व महासचिव डॉ. प्रेमलाल गौतम ने किया। इस अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। इसमें डॉ. आशा शर्मा, अतुल कुमार, डॉ. अशोक गौतम, डॉ. नरेंद्र शर्मा, डॉ. अर्चना पंत, कुल राजीव पंत, भार्गव पांडेय, सुमित कुमार, मदन हिमाचली, कुमारी सुनीता शर्मा, डॉ. पवन कुमार गौतम और आचार्य सुरेश शर्मा भारद्वाज ने काव्य पाठ किया।