फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्वयंसेवियों को समाजसेवा के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
नालागढ़ स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि। स्त्रोत:आयो
विज्ञापन
नालागढ़ स्कूल में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर शुरू
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालागढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। सेवानिवृत्त प्रवक्ता मधु ठाकुर ने शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान डॉ. सतविंदर ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
स्वयंसेवियों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। मधु ठाकुर ने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा की भावना विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्वयंसेवियों से शिविर की गतिविधियों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सतविंदर ठाकुर ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच अपनाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने विद्यालय की उपलब्धियों और एनएसएस इकाई की गतिविधियों का उल्लेख किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी शीतल ठाकुर ने शिविर की रूपरेखा बताई। इस अवसर पर शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी और एनएसएस स्वयंसेवी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें